अमेरिका में महिला सैनिक अब लगा सकेंगी लिपस्टिक, बना सकेंगी हेयर स्टाइल

अमेरिकी सेना में अब महिलाओं को अपने अनुसार सजने संवरने की छूट मिल गयी है। इससे पहले सेना में अभी तक महिलाओं को लंबे बाल रखने या लिपस्टिक लगाने तक की मनाही थी। हालांकि अब फिलहाल ऐसा नहीं है। पेंटागन ने मंगलवार को घोषणा की कि महिला सैनिक अब बालों को लंब कर सकती हैं। इसी के साथ वह नाखूनों को रंग सकती हैं और बालियां भी पहन सकती हैं।

नए नियमों के चलते ही महिला सैनिक अब न सिर्फ अपने बालों को बढ़ा सकेंगी बल्कि उन्हें अलग-अलग हेयर स्टाइल भी दे सकेंगी। लगातार महिला सैनिक बीते काफी काफी समय से सजने-संवरने के लिए बदलाव की गुहार लगा रही थीं। जिसके बाद आखिरकार उनकी मांगे मान ली गयी हैं। मौजूदा समय तक अगर महिला सैनिकों के बाल लंबे होते भी थे तो उन्हें बन्स में बांधना पड़ता था। जिसके चलते महिलाएं काफी असहज महसूस करती थीं। इतना ही नहीं उन्हें हेलमेट पहनने में भी काफी समस्याएं आती थी जिसके चलते ज्यादातर महिला सैनिक अपने बालों को कटवा लेती थीं।

LIVE TV