अमेरिका में अश्वेतों की मौत पर बवाल, भीड़ ने मारे चार पुलिसकर्मी

अश्वेतों की मौतडलास| अमेरिका के डलास में पुलिस फायरिंग में अश्वेतों की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में गोलीबारी हुई है| बेहद गुस्साए दो अश्वेत हमलावरों ने 11 पुलिसकर्मियों को गोली मारी है| इनमें से चार की मौत हो गयी है जबकि सात की हालत नाजुक बनी हुई है| दोनों हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया है|

कुछ दिन पहले इस इलाके में पुलिस की ओर से फायरिंग हुई थी| इस घटना में दो अश्वेत अमेरिकी नागरिक मारे गये थे| जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए थे और कई दिनों से इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे| इसी क्रम में दो असंतुष्ट प्रदर्शनकारियों ने यहाँ मौजूद पुलिसवालों पर जानलेवा हमला किया|

डलास के पुलिस प्रमुख डेविड ब्राउन ने एक बयान में कहा, ‘ऐसा लगता है कि आज दो स्निपर्स ने विरोध प्रदर्शन या रैली के दौरान कुछ ऊंचाई से 10 पुलिस अधिकारियों को गोली मारी। चार अधिकारी मारे गए जबकि अन्य सात का इलाज चल रहा है’|

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी अफरातफरी का माहौल बन गया है| इलाके से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है| और सभी प्रमुख रास्तों पर निगरानी की जा रही है|

इससे पहले पुलिस की करवाई में अश्वेत नागरिक के मारे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आपराधिक न्याय प्रणाली में मौजूद व्यापक नस्ली भेदभाव को जिम्मेदार माना था|

साभार : एएनआई

LIVE TV