अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, दो की मौत

शिकागो में गोलीबारीशिकागो। अमेरिका के शिकागो में शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। ‘शिकागो ट्रिब्यून’ की शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शिकागो में गोलीबारी की ये घटनाएं किसी हमलावार द्वारा प्रत्येक 53 मिनट पर गोली चलाने के समान हैंं।

शिकागो में गोलीबारी

दक्षिणी शिकागो में गोलीबारी के दौरान एक 27 वर्षीय युवक को कई गोलियां लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वेस्ट गारफील्ड बुलवार्ड में एक 26 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई।

घायलों में एक पांच वर्षीया बच्ची भी है। इसके साथ ही 73 वर्षीय शख्स के चेहरे में गोली लगी। शिकागो पुलिस विभाग ने हिंसा के बढ़ते स्तर को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है।

LIVE TV