अभिनेता आदित्य पंचोली खिलाफ FIR दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। आदित्य पर एक कार डीलर से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि आदित्य ने पैसों को लेकर हुए विवाद में एक कार डीलर के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है।


मोहसिन कादर राजपकर नाम के एक कार मे कैनिक ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि मार्च 2017 में आदित्य पंचोली ने उन्हें अपनी कार की सर्विसिंग के लिए घर बुलाया था।

उनकी गाड़ी बिल्कुल नहीं चल रही थी इसलिए उसे जुहू के सर्विस सेंटर ले जाया गया। हालांकि, एक्विपमेंट की कमी की वजह से गाड़ी की सर्विसिंग नहीं हो पाई और लैंड क्रूजर को दिल्ली भेजना पड़ा। फरवरी 2018 में गाड़ी वापस मुंबई आ गई। इन सब में करीब 2 लाख 80 हजार रुपये का खर्च आया था।

Video : Top 10 : EVM में हैकिंग का सच क्या ?…
जब गाड़ी को आदित्य के घर ले जाया गया तो उन्होंने बदतमीजी की। फोन पर उन्होंने गाली-गलौज भी की। पुलिस का कहना है कि इस बारे में जांच की जा रही है। आरोपों के बारे में आदित्य पंचोली से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह सब झूठ है। वह सारा पेमेंट कर चुके हैं और उनके पास बैंक स्टेटमेंट भी है। उन्होंने ही मेरी गाड़ी को 1 साल तक बिना वजह अपने पास रखा।

LIVE TV