अब इंतजार होगा खत्म, अगले महीने से युवा भर सकेंगे 5 हजार दरोगा भर्ती के फॉर्म

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरोगा के 5 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अगले महीने शुरू हो जाएगी।

पुलिस भर्ती

लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहद खुशी की खबर है। दरोगा के 5 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है यह प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सितंबर के अंत में विज्ञापन निकालेगा। नवंबर के अंत में या दिसंबर की शुरुआत में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। फरवरी 2020 में दौड़ कराने की तैयारी है।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है। टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। एक माह में एजेंसी का चयन हो जाएगा।

डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

आदिवासियों के लिए पहली बार अलग परीक्षा केंद्र

अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए सोनभद्र में अलग से परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले आदिवासी अभ्यर्थियों की दौड़ भी यहीं कराई जाएगी, ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में भर्ती में शामिल हो सकें।

पिछली भर्ती में अनुसूचित जनजाति से एक भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला था। गौरतलब है कि सर्वाधिक आदिवासी इसी जिले में हैं।

 

LIVE TV