अफ्रीकी देश सेनेगल में अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी हुआ गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। उस पर भारतीय एजेंसियां लगातार नजर रखे हुए थीं। अब उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा सकता है।

Ravi-Pujari-Chhota-Rajan

सेनेगल से पहले गैंगस्टर पुजारी की लोकेशन बुरकीना फासो में मिली थी। उसी समय से एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए थीं। पुजारी के खिलाफ देश में कई मामले दर्ज हैं।

पिछले साल जून में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं पुजारी के निशाने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी रही हैं।

6 फरवरी को SC में होगी सबरीमाला फैसले के खिलाफ दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई

उसके गुर्गों ने 2014 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फराह खान को मारने की साजिश रची थी। यही नहीं, पुजारी के गुर्गों ने शाहरुख खान के दफ्तर की भी रेकी की थी। जुहू में फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर पर हुई शूटिंग के बाद पुलिस ने पुजारी गैंग की इस साजिश को नाकाम कर दिया था।

LIVE TV