अफगानिस्तान संकट : रूस ने दिया बड़ा बयान, कहा-तालिबानी शासन में काबुल की हालत बेहतर

अफगानिस्तान में बिगड़ते माहौल के बीच रुस ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। रूस ने कहा है कि तालिबान शासन में रूस की स्थिति गनी की तुलना में काफी ज्यादा बेहतर होगी।

अफगानिस्तान के रुस के राजदूत दिमित्री जिरनोव ने तालिबान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि कट्टरपंथी इस्लामी समूह तालिबान ने पहले 24 घंटों में काबुल को गनी के शासन की तुलना से अधिक सुरक्षित बना दिया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और अच्छी है। शहर में सब कुछ शांत हो गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार जिरनोव ने यह बात मॉस्को के एको मोस्किवी स्टेशन से बात करते हुए कही है।

जिरनोव ने बताया कि गनी का शासन ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है। उनके समय में अव्यवस्था चरम पर थी। लोगों ने उम्मीद खो दी थी। इसी के साथ विकास भी शून्य हो गया था।

LIVE TV