अपनी मांगों को लेकर किसानों ने प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार

Reporter -Awanish kumar

बाराबंकी – बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने अपनी मांगों को लेकर महापंचायत कर जिला प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरा, महापंचायत के बाद किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्त्ता लखनऊ के लिए कूच कर गए, कई जगह बाराबंकी पुलिस से किसानों की टकराव हुयी, समय रहते जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने किसान नेताओं से सफल वार्ता की और मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वाशन दिया।

बाराबंकी में सरकारी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने महापंचायत बुलाया था। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। किसान नेताओं ने महापंचायत में जिला प्रशासन पर स्वास्थ्य, गौशाला, बंद चीनी मीलों पर कोई सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।

महापंचायत में जिला प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने लखनऊ किया, सैकड़ों की संख्या में किसान मुख्य मार्ग से लखनऊ की ओर आगे बढ़ गए। इस बीच रास्ते में उनकी कई जगह पुलिस से भिड़ंत भी हुई।

काफी देर तक वार्ता के बाद भी बात न बनने पर किसान बाराबंकी- लखनऊ मार्ग पर धरने पर बैठ गए इसको देखते हुए मुख्य मार्ग पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया। लाइव टुडे से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के मंडल अध्यक्ष उदेन्दु सिंह पटेल ने कहा की बार बार शिकायतों के बाद भी लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई नहीं होती है।

तेंदुए का कहर! बच्ची को बनाया बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

करीब चार घंटे तक चले धरने के बाद भी किसान नहीं माने तो जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीयों ने कमान संभाली और लखनऊ कूच के दौरान ही वार्ता में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। सभी मांगों पर जिला प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त होने के बाद भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के मंडल अध्यक्ष उदेन्दु सिंह पटेल ने कहा की सभी मांगों पर जिला प्रशासन से सुनवाई हुई है। वहीँ एसडीएम सदर अभय पांडेय ने कहा की किसानों की मांगों को प्राथमिकता से लिया जायेगा।

LIVE TV