अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में दर्ज हुई FIR, जानें कौन-कौन सी लगी हैं धाराएं

मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए। इसके बाद खबर आई कि पायल घोष अपने वकील नितिन सतपूते के साथ फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए सोमवार(21 सितंबर 2020) देर रात मुंबई के ओशिवारा थाने पहुंचीं।

लेकिन, थाने पहुंचने के बाद भी पायल घोष शिकायत दर्ज नहीं करा पाईं क्योंकि वहां उनका बयान दर्ज करने के लिए कोई महिला अधिकारी नहीं थी ,साथ ही पुलिस स्टेशन का क्षेत्राधिकार भी तय नहीं हो पा रहा था।

यह भी पढ़ें : 23 सितंबर 2020: भारत और विश्व की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं

लेकिन अब खबर आई है कि अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में एफआईआर(FIR) दर्ज करवा दी है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस पायल घोष के वकील नितिन सतपूते ने खुद अपने सोशल मीडिया अकांउट के ज़रिए दी है। आपको बता दें, नितिन ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए बताया है कि अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर(FIR) दर्ज करवा दी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ कौन- कौन सी धाराओं में यह मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें, नितिन सतपुते ने ट्वीट में लिखा, “कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और अन्य मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (1), 354, 341, 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

LIVE TV