जाम के झाम में फंसाने पर अनुप्रिया के खिलाफ केस

अनुप्रिया पटेललखनऊ: निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ रविवार को केस दर्ज हुआ है।

अनुप्रिया के समर्थकों के खिलाफ भी निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनुप्रिया पटेल ने किया था रोडशो

हजरतगंज के थानाध्यक्ष विजयमल यादव ने बताया कि उन पर भारतीय दंड विधान की धारा 143, 341 तथा 188 लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को लखनऊ दौरे पर आईं अपना दल सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया ने हजरतगंज में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद रोडशो किया था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्‍यमंत्री बनने के बाद शनिवार को अनुप्रिया पटेल पहली बार लखनऊ आईं थीं। उन्होंने बिना अनुमति के हवाईअड्डे से लेकर हजरतगंज तक रोडशो किया था।

LIVE TV