इन देशों के अजीबोगरीब नियम जान आ जाएगी हंसी

अजीबो-गरीब कानूनहर देश का अपना अलग रहन-सहन और कानून होता है। और इनके पीछे की वजह भी बहुत खास होती हैं। लेकिन कुछ देश तो ऐसे हैं जहां पर अजीबो-गरीब कानून अपनाएं जाते हैं, जिनको समझना तो दूर बल्कि सुनने पर ही हंसी आने लगती है। आइए जानें इन कानूनों के बारे में।

गैर कानूनी है  रविवार को नहाना

मैसाच्यूट्स दुनिया की एक ऐसी जगह है जहां पर रात को बिना नहाए बिस्तर पर जाना गैर कानूनी माना जाता है। इसके अलावा यहां पर रविवार को नहाना भी मना है।

इंटरनेट चलाने की मनाही

आजकल इंटरनेट हर इंसान की जरूरत बन गया है। स्कूल हो या ऑफिस कोई भी काम इंटरनेट के बिना अधूरा है। इन सबके बावजूद बर्मा में इंटरनेट चलाना मना है। ऐसे करने पर जेल भी हो सकती है।

जन्म दिन भूलना है गुनाह

इस देश में अपने जन्म दिन को गलती से भी नहीं भूल सकते। ऐसे करने वाले को सजा भी दी जा सकती है।

जुर्म है पिंक पैंट पहनना

भला किसी के कपड़ों के बारे में भी कोई कानून हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने को गैर कानूनी माना जाता है।

मूंछों वाले मर्द का साथ जुर्म

यहां पर तो मूंछों वाले मर्द को लिए अच्छी-खासी मुसीबत है। नेवाडा के यूरेका में मूंछों वाले मर्दों का औरत को किस करना गैरकानूनी माना जाता है।

LIVE TV