अच्छी सेहत के लिए है बेहद जरूरी है सलाद, जानें इसके अनेकों फायदे…

महिलाओं को 25 ग्राम और पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर की जरूरत हर दिन होती है। जो सलाद से मिलता हैं। एक शोध के अनुसार भारतीय औसतन 15 ग्राम फाइबर प्रतिदिन खाते हैं। ये फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। फाइबर युक्त भोजन दिल की बीमारियों और कैंसर से भी बचाता है। फलों और सब्जियों को उनके प्राकृतिक रूप में खाएं।

प्राकृतिक रूप में खाएं

यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। कच्ची सब्जियों से शरीर को जरूरी एंजाइम मिलते हैं जो शरीर को भोजन में से पोषक तत्वों को सोखने में मदद करते हैं। शरीर जितने पोषक तत्वों को सोखेगा, उतना ही स्वस्थ रहेगा। वेजिटेबल ये शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाता है और इससे शरीर को उचित मात्रा में विटामिन सी, ई, फॉलिक एसिड, लयकोपीन, अल्फा और बीटा केरोटीन देता है।

कैलारी की मात्रा करे कम

अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो सलाद खाएं। वजन कम करते समय हमेशा खाने की मात्रा को कम करने पर बल दिया जाता है, लेकिन इसके के मामले में यह नियम बदल जाता है। यहां ‘बिगर इज बेटर’ का नियम लागू होता है। जितना मन चाहे उतना इसको खाएं। सलाद मात्रा में अधिक, लेकिन कैलोरी में कम होता है। एक प्याला सलाद में सिर्फ 100 कैलोरी होती है। इसमें मौजूद फाइबर भूख शांत करने में मदद करते हैं और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसलिए खाना खाने से पहले सलाद खाने की सलाह दी जाती है।

सलाद कैसे-कैसे

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप शाकाहारी हैं या मांसाहारी। हर एक की पसंद के लिए सलाद मौजूद है। इसमें सिर्फ टमाटर और खीरा ही नहीं होता। हजारों तरह की सामग्री का इस्तेमाल कर सलाद बनाया जाता है। आप बरसों तक रोज अलग-अलग तरह का सलाद खा सकती हैं।

ग्रीन सलाद : हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, लेट्यूस या पत्ता गोभी, खीरा, ककड़ी और मिर्च आदि से बनता है।
वेजिटेबल  : हरे रंग की सब्जियों के अलावा दूसरे रंगों की सब्जियां जैसे खीरा, मिर्च, टमाटर, मशरूम, प्याज, मूली, गाजर आदि से बनता है।
मेन कोर्स सलाद : इसे डिनर भी कहते हैं। इसमें ग्रिल्ड और फ्राइड चिकन और सी-फूड भी होते हैं
फ्रूट सलाद : फ्रूट विभिन्न फलों का मिश्रण होता है।
डेजर्ट सलाद : इसमें विभिन्न तरह के सूखे मेवों का इस्तेमाल होता है। स्ट्रॉबेरी, लीची, खजूर वगैरह से इसकी ड्रेसिंग की जाती है।
स्प्राउटेड सलाद : इसमें मुख्य रूप से अंकुरित मूंग, चना और मोठ का इस्तेमाल होता है

LIVE TV