अगले साल 2021 की सरकारी छुट्टियों की लिस्ट हुई जारी, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश

यह साल खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इसी के साथ लोग अब अगले साल यानी की 2021 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने अगले साल के त्योहारों और मिलने वाली छुट्टियों की लिस्ट भी अब देखना शुरु कर दिया है।

फिलहाल अगर आप दिल्ली में रहते हैं या महत्वपूर्ण कामों से दिल्ली आते-जाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस खबर में हम आपको 2021 के लिए घोषित सरकारी छुट्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने साल 2021 के लिए छुट्टियों की लिस्ट तैयार की है। जिसके तहत अगले साल 2021 में 18 छुट्टियों के अलावा 2 ऑप्शनल छुट्टियां रहेंगी।

  1. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
  2. होली – 29 मार्च
  3. गुड फ्राइड – 2 अप्रैल
  4. राम नवमी – 21 अप्रैल
  5. महावीर जयंती – 25 अप्रैल
  6. ईद-उल-फितर – 14 मई
  7. बुद्ध पूर्णिमा – 26 मई
  8. ईद-उल जुहा (बकरीद) – 21 जुलाई
  9. स्वातंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  10. मुहर्रम – 19 अगस्त
  11. जन्माष्टमी – 30 अगस्त
  12. महात्मा गांधी जन्म दिवस – 2 अक्टूबर
  13. दशहर – 15 अक्टूबर
  14. ईज-ए-मिलाद – 19 अक्टूबर
  15. महर्षि बाल्मीकि जन्मदिवस – 20 अक्टूबर
  16. दिवाली – 4 नवंबर
  17. गुरु नानक जन्मदिवस – 19 नवंबर
  18. क्रिसमस – 25 दिसंबर
LIVE TV