अगर आप भी है कब्ज से है परेशान, तो दीजिए इधर ध्यान

सुबह-सुबह पेट साफ न हो तो पूरा दिन अच्छा महसूस नहीं होता. यही नहीं कब्ज‍ियत कई दूसरी बीमारियों का कारण भी बनता है.

अगर आप भी है कब्ज से है परेशान, तो दीजिए इधर ध्यान

कब्ज़  क्या होता है :

कब्ज  पाचन तंत्र की उस स्थिति को कहते हैं जिसमें कोई व्यक्ति (या जानवर) का मल बहुत कड़ा हो जाता है तथा मलत्याग में कठिनाई होती है। कब्ज अमाशय की स्वाभाविक परिवर्तन की वह अवस्था है, जिसमें मल निष्कासन की मात्रा कम हो जाती है, मल कड़ा हो जाता है, उसकी आवृति घट जाती है या मल निष्कासन के समय अत्यधिक बल का प्रयोग करना पड़ता है। सामान्य आवृति और अमाशय की गति व्यक्ति विशेष पर निर्भर करती है। (एक सप्ताह में 7 से 12 बार मल निष्कासन की प्रक्रिया सामान्य मानी जाती है।

प्रमुख कारण 

  • अल्पभोजन ग्रहण करना।
  • शरीर में पानी का कम होना
  • कम चलना या काम करना ; किसी तरह की शारीरिक मेहनत न करना; आलस्य करना; शारीरिक काम के बजाय दिमागी काम ज्यादा करना।
  • कुछ खास दवाओं का सेवन करना
  • बड़ी आंत में घाव या चोट के कारण (यानि बड़ी आंत में कैंसर)
  • थायरॉयड हार्मोन का कम बनना
  • कैल्सियम और पोटैशियम की कम मात्रा
  • मधुमेह के रोगियों में पाचन संबंधी समस्या
  • कंपवाद (पार्किंसन बीमारी)
  • चाय, कॉफी बहुत ज्यादा पीना।
  • धूम्रपान करना व शराब पीना।
  • गरिष्ठ पदार्थों का अर्थात् देर से पचने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना।
  • आँत, लिवर और तिल्ली की बीमारी।
  • दु:ख, चिन्ता, डर आदि का होना।
  • सही समय पर भोजन न करना।
  • बदहजमी और मंदाग्नि (पाचक अग्नि का धीमा पड़ना)।
  • भोजन खूब चबा-चबाकर न करना अर्थात् जबरदस्ती भोजन ठूँसना। जल्दबाजी में भोजन करना।
  • बगैर भूख के भोजन करना।
  • ज्यादा उपवास करना।
  • भोजन करते वक्त ध्यान भोजन को चबाने पर न होकर कहीं और होना।

सहित्य साधना सृजन की चीज : वीणा ठाकुर

 लक्षण

  • सासों की बदबू
  • लेपित जीब
  • बहती नाक
  • भूख में कमी
  • सरदर्द
  • चक्कर आना
  • जी मिचलाना
  • चहरे पर दाने
  • मुँह में अल्सर
  • पेट में लगातार परिपूर्णता

 

कब्ज़ के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Constipation)

  • एक चुटकी काला नमक गुनगुने पानी में डालें और उसे सुबह खाली पेट पीकर 15 मिनट तक चहलकदमी करें, कब्ज़ में अवश्य ही राहत मिलेगी।
  • अपने भोजन में मोटे अनाज (Bran) का समावेश करें। मौसम के अनुसार उपलब्ध सलाद को शामिल करने से कब्ज और पेट की दूसरी तमाम समस्याओं से स्थाई रूप से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • अलसी के बीज (Flaxseed) का सेवन भी कब्ज़ से आराम दिलाता है। अलसी के बीज को सुबह कॉर्नफ्लेक्स (Cornflax) के साथ मिलाकर खा सकते हैं या फिर मुट्ठी भर अलसी के बीज को गर्म पानी के साथ सुबह खा सकते हैं।
  • किशमिश फाइबर(Fiber) से भरपूर होती है और प्राकृतिक जुलाब की तरह काम करती है। १०-१२-किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खाएं। गर्भावस्था (Pregnancy) में महिलाओ को अक्सर कब्ज़ की शिकायत रहती है, गर्भवती महिलाओं (Pregnant Females)के लिए यह बहुत लाभकारी उपाय है।
  • अमरूद (Gauva) भी कब्ज़ में बहुत राहत पहुँचाता है। इसके गूदे और बीज में फाइबर की उचित मात्रा होता है। इसके सेवन से खाना जल्दी पच जाता है और एसिडिटी (Acidity) से भी राहत मिलती है, साथ ही पेट भी साफ हो जाता है।
  • एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू (Lime) और नमक (Salt) मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से भी कब्ज़ में काफी आराम मिलता है।

 

LIVE TV