अगर आप भी सर्दियां में घुटनों के दर्द की समस्या से है परेशान, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

ठण्ड आते ही लोगों के जोड़ों में दर्द यानी कि घुटने में दर्द की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ये समस्या तब और बढ़ जाती है जब शीतलहर चलती है। ऐसे में ज्वाइंट पेन और घुटनों के दर्द की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस समस्या में आराम के लिए कई लोग दवाओं का सेवन करते हैं। इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस समस्या में आराम पा सकते हैं।

जानें सर्दियों में घुटनों के दर्द का बढ़ने का कारण

सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहता जितना की गर्मी के मौसम में रहता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक ना रहने की वजह से शरीर में गर्माहट नहीं रहती है जिस वजह से हड्डियों में अकड़न आ जाती है। इसी अकड़न की वजह ठंड में ज्वाइंट पेन की समस्या बढ़ जाती है।

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

घुटने के दर्द में तुलसी का रस लाभदायक
ज्वाइंट पेन या फिर घुटने के दर्द में तुलसी का रस आपके लिए लाभदायक हो सकता है। तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में असरदार है। इसके लिए बस आप 4 से 5 पत्ते तुलसी के पीस लें और उसका रस निकाल लें। इस रस को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा रोजाना करने से आपको फायदा होगा।

ज्वाइंट पेन जायफल भी असरदार
जायफल भी ज्वाइंट पेन में असरदार है। तुलसी की तरह जायफल भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। जो सूजन और दर्द को कम करता है। इसके लिए बस आप जायफल के तेल में नारियल का तेल, तिल का तेल को मिक्स करें। इस तेल के मिश्रण को ज्वाइंट पर लगाकर मालिश करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

घी के साथ शहद और त्रिफला आपको आराम दिलाएगी
त्रिफला भी घुटने के दर्द की समस्या में आपको आराम दिलाएगी। ये भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती है। इसके लिए बस आप त्रिफला का आधा चम्मच पाउडर लें और उसमें आधा चम्मच देसी घी मिलाएं। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह उठते ही खाली पेट इसका सेवन करें। इसके अलावा रात में सोने से पहले भी इसका इस्तेमाल करें। ऐसा रोजाना करने से आपको आराम मिलेगा।

LIVE TV