अगर आप भी कर रहे हैं इसे लड़की समझने की गलती, तो पहले पढ़ लें ये खबर

आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक केक देखे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं जो किसी इंसान की तरह दिखता हो। जी हां, दुबई की सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने एक ऐसा केक बनाया है, जो एक लड़की की तरह दिखता है। सबसे खास बात है कि ये कोई आम केक नहीं है, जिसे हर कोई खरीद सके, बल्कि इसकी कीमत ही इतनी है कि आप सुनकर शायद चक्कर भी आ जाए।

ये कोई लड़की नहीं

इसे दुनिया का सबसे महंगा केक माना जा रहा है, जिसे बनाने में 10 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। इस अनोखे केक को बनाने में 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। यह केक करीब 100 किलो का है।

इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मर्सिडीज बेंज सीएलए की शुरुआती कीमत करीब 32 लाख रुपये होती है, ऐसे में आप इस केक की कीमत में तीन मर्सिडीज कार खरीद सकते हैं।

Jio ने एक बार फिर ग्राहकों को दिया बड़ा झटका , अपने प्लान्स में किया बड़ा बदलाव…

इस केक को इसी साल की शुरुआत में दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए एक ब्राइडल शोकेस में पेश किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था।

हालांकि डेबी द्वारा बनाया गया यह कोई पहला केक नहीं है, जो अलग तरह का हो बल्कि केक बनाने का उनका अंदाज ही अलग है। वह कुर्सी, सोफे और गमले के आकार में भी केक बनाती हैं।

LIVE TV