सपा के सारे रास्‍ते साफ, 84 फीसदी लोगों ने माना अबकी बार फिर अखिलेश सरकार

अखिलेश सरकारलखनऊ। सूबे में चल रही पारिवारिक कलह का सीधा फायदा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हुआ है। उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ गयी है। अखिलेश सरकार फिर से का दावा एक सर्वे ने किया है। उसके मुताबिक 83.1 फीसदी लोगों ने मान लिया है कि शिवपाल सिंह से कहीं बड़ा है अखिलेश यादव का कद और लोकप्रियता।

वहीं सितंबर में अखिलेश यादव को 77.1 फीसदी लोगों ने ज्यादा लोकप्रिय माना था। शुक्रवार को जारी सर्वे के मुताबिक पिछले एक महीने में अखिलेश की लोकप्रियता छह फीसदी बढ़ गई है। सितंबर में शिवपाल सिंह यादव की लोकप्रियता 6.9 फीसदी थी जो अक्तूबर में घटकर 6.1 फीसदी हो गई।

क्या अखिलेश यादव सपा की गुंडों की पार्टी वाल छवि बदलने में सफल हुए, इस सवाल पर 28.9 फीसदी का मानना है कि सफलता मिली। वहीं 39 फीसदी ने कहा कि पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

राज्य के 75.7 फीसदी लोग अखिलेश के पक्ष में हैं, जबकि 14.9 फीसदी मुलायम को इस पद पर देखना चाहते हैं। पिछले महीने 66.7 फीसदी लोग अखिलेश को अगला सीएम चाहते थे और 19.1 फीसदी मुलायम सिंह के पक्ष में थे। सी वोटर ने यह सर्वे राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों में अक्तूबर महीने में 12221 लोगों से बातचीत के आधार पर किया है।

क्या समाजवादी पार्टी में मुख्तार अंसारी जैसे लोगों को लिए जाने पर अखिलेश यादव को सहमत होना चाहिए। इस सवाल पर 63.2 फीसदी लोग मानते हैं कि ऐसे लोगों को पार्टी में नहीं लिया जाना चाहिए। वहीं 19.9 फीसदी लोग मानते हैं कि उन्हें पार्टी में लिया जा सकता है। 16.8 फीसदी लोग इस मामले में अनिर्णय की स्थिति में हैं। सी वोटर ने यह सर्वे राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों में अक्तूबर महीने में 12221 लोगों से बातचीत के आधार पर किया है।

LIVE TV