
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अंबेडकरनगर में “जनादेश महारैली” को संबोधित किया। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, आपका मुख्यमंत्री ऐसा न हो जो लैपटॉप चलाना नहीं जानता हों। लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए उन्होंने(योगी आदित्यनाथ) ने लैपटॉप नहीं बांटे। कौन मानेगा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री लौपटॉप चला लेते हैं? लैपटॉप लेकर आओ, बुलडोजर लेकर मत आओ।
अखिलेश यादव ने कहा, याद कीजिए नोटबंदी हुई थी और भाजपा ने कहा था कि भष्टाचार ख़त्म हो जाएगा, कालाधन आएगा। कितने साल हो गए(नोटबंदी को) क्या भष्टाचार ख़त्म हो गया? कितना कालाधन विदेश से वापस आया है?
अखिलेश यादव ने आगे कहा, भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों को गाड़ी से कुचलने का काम किया गया है। तीन इंजन की सरकार ने किसानों को कुचला। एक सरकार केन्द्र की, एक सरकार उत्तर प्रदेश की और एक सरकार लखीमपुर खीरी की है। लखीमपुर खीरी की सरकार तो अलग ही चल रही है। भाजपा सरकार ने अन्याय बढ़ाने के साथ भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है। भाजपा के शासन में बुनकर भी परेशान हैं। सरकार कोई भी इंतजाम नहीं कर पा रही है।