अक्षय कुमार का नया रैंप वॉक देख लोगों को याद आए घोस्ट राइडर फिल्म के निकोलस केज, देखें फोटोज

मुंबई। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘घोस्ट राइडरֺ’ तो आपको याद होगी। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म के हीरो निकोलस केज थे। फिल्म में वह अचानक जलते हुए मानव कंकाल में तब्दील हो जाते थे और अपनी बाइक से विलेन का खात्म करते थे। उनके अंदाज को किसी भी शख्स ने अब तक नहीं आजमाया।

क्योंकि उनका शरीर अचानक जलते आग के गोलों से धधकने लगता था। लेकिन भारत के सुपरहिट हीरो खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय निकोलस केज के इस अंदाज को भी अपने रैंप वॉक में शामिल कर चुके हैं।

रैंप वॉक विद फायर

जी हां..! अक्षय कुमार हाल ही में मुंबई के एक कंसर्ट में शामिल हुए। इस दौरान खिलाड़ी कुमार का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने रैंप वाक किया। मगर ये कोई मामुली रैंप वॉक नहीं थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें अक्षय आग में लिपटे हैं और रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। अक्षय के इस अंदाज को देखकर सभी को साल 2007 में रिलीज ही फिल्म घोस्ट राइडर और उसके हीरो निकोलस केज की आय आ गई।

तस्वीरों में आग से लिपटे दिखे अक्षय

वायरल हो रही फोटोज और वीडियो में वे बड़े कूल अंदाज में रैंप वाक कर रहे हैं। वे आग से लिपटे हुए हैं और उनका पूरा बदन जल रहा है। इसके बावजूद भी वे जिस सहजता के साथ वे रेड कार्पेट पर चल रहे हैं वो ये दर्शाता है कि अक्षय बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।

अक्षय की वर्तमान फिल्मी करियर की बात करें तो खिलाड़ी कुमार इस समय अपनी आगामी फिल्म केसरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बावत वह अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं। हाल में वह कलर्स टेलीविजन पर आने वाले शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में भी पहुंचे।

मायावती ने पढ़ाया प्रत्याशियों को अनुशासन का पाठ, नहीं मानें ये बात तो पार्टी दिखाएगी बाहर का रास्ता…

चैनल ने इसका लेटेस्ट प्रोमों भी रिलीज कर दिया है। वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं- खतरा, खिलाड़ी के सामने नहीं अंदर होता है और जो अंदर की जंग जीत ले वही कहलाता है असली खिलाड़ी। ये है मेरा केसरी चैलेंज। दम है तो लेकर दिखाओ इंडिया।

LIVE TV