अक्‍की और सल्‍लू को साथ देखने की टूटी आस

अक्षय और सलमानमुंबई। लंबे अर्से बाद अक्षय कुमार और सलमान खान के फैंस को खुशी मिली थी। अजय देवगन की वजह से फैंस की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। अक्षय और सलमान के फैंस के लिए एक बुरी खबर साने आई है।

कुछ समय पहली यह खबर आग की तरह फैली थी कि अक्षय और सलमान फिर पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं। दोनों अबतक साथ में चार फिल्‍मों में नजर आए हैं। हालांकि उनमें से दो फिल्‍मों में महज गाने में साथ दिखे थे।

यह भी पढ़ें: ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का पहला कैरेक्‍टर प्रोमो लॉन्‍च

दोनों साथ में ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘जान-ए-मन’, ‘तीस मार खां’ और ‘फगली’ में साथ दिखे हैं। इनमें से ‘तीस मार खां’ और ‘फगली’ के केवल एक गाने में ही साथ दिखे हैं। बतौर लीड एक्‍टर दोनों की आखिरी साल 2006 की फिल्‍म ‘जान-ए-मन’ थी।

2006 के बाद अक्षय और सलमान ने बतौर लीड एक्‍टर साथ में केई फिल्‍म नहीं की है। लंबे अर्से बाद दोनों की वापसी से उनके फैंस काफी खुश हो गए थे। दोनों को साथ देखने की फैंस की आस को अजय देवगन ने तोड़ दिया है।

अजय देवगन की वजह से अब फैंस को अक्षय और सलमान को पर्दे पर साथ देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: फिल्म से पहले लीक हुआ मौनी का कातिलाना लुक

खबरों के मुताबिक, करण जौहर की फिल्‍म से अक्षय और सलमान वापसी करने वाले थे। उस फिल्‍म की शुरुआत होने से पहले ही अंत हो गया है। अजय देवगन की वजह से सलमान ने फिल्‍म से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।

बता दें, अक्षय और सलमान की फिल्‍म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित थी। इसपर अजय देवगन पहले से ही फिल्‍म बना चुके हैं और वह फिल्‍म जल्‍द ही पर्दे पर आने वाली है।

खुद अजय ने इस सिलसिले पर सलमान से बात की, जिसके बाद सलमान ने फिल्‍म न करने का फैसला लिया है। यही कारण है कि फिल्‍म बनने से पहले ही दोनों के साथ आने की उम्‍मीद टूट गई है। हालांकि अभी तक इस खबर पर पुष्टि नहीं की गई है।

वीडियो सोर्स: शिमरू

https://youtu.be/umJ8lrOrr1c?t=18

LIVE TV