अंतरिक्ष से आई ऐसी खबर, जिसे जानकर खिल गए पूरी दुनिया के चेहरे…

जनवरी की शुरुआत में चांद के सुदूर इलाके में सफलतापूर्वक रोवर को उतारने से खुश चीन की अंतरिक्ष एजेंसी 2019 के अंत तक चांद के एक अन्य मिशन और 2020 की शुरुआत में मंगल मिशन शुरू करने की योजना बना रही है।

खास बात यह है कि चांद पर भेजे गए चीन के रोवर पर कपास के बीज के अंकुरित होने की बात सामने आई है। पहली बार ऐसा हुआ है कि हमारी दुनिया से दूर चांद पर कोई पौधा उग रहा है।

अंतरिक्ष से आई ऐसी खबर

चोंगकिंग विश्वविद्यालय के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी की गई तस्वीरों के मुताबिक चांग ‘ई-4′ के इस महीने चंद्रमा पर उतरने के बाद यह अंकुर एक कंटेनर के अंदर मौजूद जालीनुमा ढांचे से यह पौधा पनपा है।

इस प्रयोग का नेतृत्व करने वाले शाइ गेंगशिन ने कहा, “यह पहला मौका है जब मानव ने चंद्रमा की सतह पर जीवविज्ञान में पादप विकास के लिए प्रयोग किए।”

इसी क्रम में एजेंसी के उपाध्यक्ष वु यानहुआ ने कहा कि चाइना नेशनल स्पेस एडमिनस्ट्रेशन लाल गृह की छानबीन के लिए एक रोवर भेजने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “चीन 2020 के आसपास मंगल के लिए अपना पहला अन्वेषण मिशन शुरू करेगा।”

चुनावी तैयारियों के बीच में कमजोर हो रही बीजेपी, नतीजों पर पड़ सकता है असर…

तीन जनवरी को चीन का रोबोटिक अंतरिक्ष यान चेंज 4 चांद के सुदूर हिस्से पर उतरा था, जो कि अंतरिक्ष अन्वेषण के मानव इतिहास में पहला था। वु ने कहा, “अंतरिक्ष एजेंसी की 2019 के अंत में चेंज 5 मिशन शुरू करने की योजना है, जिसका लक्ष्य चांद के समीप भाग से नमूने इकठ्ठा करना है।

वे 1976 के बाद से प्राप्त किए गए पहले नमूने होंगे।” चीन अपने खुद के अंतरिक्ष केंद्र का भी निर्माण कर रहा है, जिसके 2022 तक शुरू होने की संभावना है। इसे टियानगोंग या हैवेनली पैलेस का नाम दिया गया है। हालांकि एजेंसी चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने, न भेजने पर अभी फैसला कर रही है।

LIVE TV