आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंक ज्योतिषअंक ज्योतिष के माध्यम से आप कई समस्याओं के समाधान जान सकते हैं। ये सब जानने के लिए आपको अपनी जन्म तारीख पता होनी चाहिए।  अंक ज्योतिष इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का क्या असर होता है। अंको का असर आपके जीवन में अच्छा या बुरा दोनों तरीकों से सामने आता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर के हर महीने की 29  तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

29  तारीख को जन्म लेने वालों का भाग्यफल

इस अंक का स्वामी चंद्र है। चंद्र के प्रभाव से ये लोग सूर्य से संबंधित अंकों वाले लोगों से विशेष तालमेल रखते हैं। ये लोग अपनी कल्पना शक्ति के बल पर किसी भी कार्य को नए ढंग से करने में सफल रहते हैं। अपनी इसी योग्यता के कारण इन्हें कार्यालय में भी विशेष स्थान प्राप्त होता है। ये लोग शरीर की अपेक्षा मस्तिष्क से अधिक बलवान होते हैं।

जिस प्रकार चंद्रमा को चंचलता का प्रतीक माना जाता है कि ठीक उसी प्रकार इस अंक वाले भी चंचल स्वभाव के होते हैं। चंद्र के प्रभाव से ये लोग प्रेम-प्रसंग में भी पारंगत रहते हैं।

इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें

  • इस अंक के लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होते हैं।
  • इनके लिए हरा या हल्का हरा रंग बेहद फायदेमंद है। क्रीम और सफेद रंग भी विशेष लाभ देते हैं।
  • लाल, बैंगनी या गहरे रंग इनके लिए अच्छे नहीं होते।
  • अंक2 वालों को मोती, चंद्रमणि, पीले-हरे रत्न पहनना चाहिए।
LIVE TV