आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंक ज्योतिषअंक ज्योतिष (संख्या शास्त्र) में भाग्यफल नौ ग्रहों सूर्य, चन्द्र, गुरू, यूरेनस, बुध, शुक्र, वरूण, शनि और मंगल की विशेषताओं के आधार पर पता किया जाता है। इन ग्रहों में से प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक कोई एक अंक निर्धारित किया गया है, जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है। ये नौ ग्रह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ये प्रभाव बुरा भी हो सकता है और अच्छा भी।

अंक ज्योतिष को अंक विद्या या अंक शास्त्र के नाम से भी जाना जाता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर में हर महीने की 9 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यफल-

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की तारीख 9 को हुआ है वे अंक 9 के लोग होते हैं। अंक 9 का कारक मंगल ग्रह है और यह अंक मंगल का प्रतीक है। मंगल के प्रभाव से इन लोगों को गुस्सा काफी अधिक आता है। ये लोग जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं और फिर बाद में इन्हें बुरा परिणाम झेलना पड़ता है।

सामान्यत: अंक 9 के लोग स्वप्रेरित होते हैं। खुद की प्रेरणा से कार्य करते हैं। अपने गुस्से के कारण ये लोग समाज में कई शत्रु बना लेते हैं। इन लोगों को दूसरों पर नियंत्रण काफी पसंद होता है, लेकिन जब इनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती है तो वे संबंधित कार्य से हट जाते हैं।

इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें-

  • अंक 9 वाले लोगों के लिए 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27 और 30 तारीखें विशेष फायदेमंद रहती है।
  • इन लोगों को अपने क्रोध पर काबू रखना चाहिए। गुस्से पर नियंत्रण के बाद इन्हें कार्यों में कई उपलब्धियां हासिल हो जाती हैं।
  • इन लोगों के लिए रूबी रत्न धारण करना फायदेमंद रहता है। यह रत्न ऐसे धारण करना चाहिए कि ये हमेशा शरीर को स्पर्श करता रहे।
  • इनके लिए शुक्रवार, बृहस्पतिवार, मंगलवार शुभ दिन होते हैं।
LIVE TV