500 और 1000 के नोट का इफेक्ट, खौलते तेल में नहलाया

होटल कर्मचारी पर गर्म तेलआगरा। खाने के पैसे मांगे जाने पर होटल कर्मचारी पर गर्म तेल पलटने का मामला सामने आया है। नाई की मंडी स्थित होटल में दबंग युवक बिरयानी खाने गया था। बिरयानी के पैसे मांगने पर युवक ने होटल कर्मचारी पर खौलते हुए तेल की कढ़ाई पलट दिया। इस मामले में दो कर्मचारी बुरी तरह से जल गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। होटल के कर्मचारियों ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

होटल कर्मचारी पर गर्म तेल पलटने का मामला

ख़बरों के मुताबिक़ उस होटल पर काम करने वाले अजीम ने 500 और 1000 के नोट बंद होने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि अब ऐसे लोग क्‍या करेंगे जो पैसा दबाकर रखे हुए हैं।

इसपर शाहरुख को लगा कि ये कमेंट उस पर किया जा रहा है। नशे में धुत शाहरुख को नोट बंद होने की बात झूठी लगी और वह कमेंट से भड़क गया।

अजीम ने विरोध किया तो गुस्से में शाहरुख ने खौलते तेल से भरी कड़ाही उस पर पलट दी। बताया जा रहा है कि दबंग शाहरुख अक्सर जबरन खाना और पैसे वसूलता है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। घायल कर्मचारियों को एसएन अस्पताल मे भर्ती करा कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

LIVE TV