हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 567 करोड़ रुपये का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में बारिशशिमला| हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पांच सौ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

वहीं अब तक 28 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

बारिश के चलते यातायात व्यवस्था पर भी काफी प्रभाव पड़ा है, जिससे सड़क और कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में बारिश से नुकसान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को नुकसान का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में जिन्हें नुकसान हुआ है, उन्हें तत्काल पर्याप्त धन उपलब्ध कराने, साथ ही गांव के संपर्क मार्गो और पुलों की मरम्मत करने पर करने का आदेश दिया गया है।

आकड़ों के मुताबिक अब तक बारिश के कारण 567.32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इसमें सड़कों और पुलों को ज्यादा नुकसान हुअा है, और यह करीब 396 करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

अब तक बारिश से 28 लोगों के मारने की पुष्टि हुई है।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को चंडीगढ़-मनालीराष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर मंडी जिले के हंगोली मंदिर के पास लगातार भूस्खलन का हल ढूंढ़ने के निर्देश दिए हैं।

इस स्थान पर बार-बार होने वाले भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो रहा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव नरिंदर चौहान ने कहा कि 166 क्षतिग्रस्त सड़कें बहाल कर दी गई हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि तीन पुल पानी में बह गए हैं।

LIVE TV