तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की पत्नी की निक्कर लाखों में हुई नीलाम

हिटलर की पत्नीलंदन: जर्मनी के नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की पत्नी इवा ब्राउन की एक जोड़ी निक्कर ब्रिटेन में हुई नीलामी के दौरान अनुमान से सात गुना ज्यादा कीमत पर नीलाम हुई है। यह करीब ढाई लाख रुपये (तीन हजार पौंड) में बिकी है।

बता दें कि हिटलर की पत्नी की नीलाम की गई चीजों में ब्राउन की सोने की अंगूठी, सिल्वर बॉक्स और सिल्वर लिपिस्टिक केस भी शामिल है। ब्राउन की सोने की अंगूठी करीब एक लाख रुपए (1250 पौंड) में बिकी। जबकि लिपिस्टिक केस करीब तीस हजार रुपए (360 पौंड) में नीलाम हुआ।

इनकी नीलामी से 400 पौंड मिलने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन सभी चीजों को 2900 पौंड में खरीदा गया है। नीलामी करने वाले सोफी जोन्स का कहना है कि उस दौर की चीजें आमतौर पर लोगों को आकर्षित करती है। ये चीजें निजी संग्रह का हिस्सा थीं। इस नीलामी में 20वीं सदी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के एक संग्रह को भी बेचा गया है। जिसमें ब्राउन और कुछ में उन्हें हिटलर के साथ दिखाया गया है। इन सभी चीजों को ब्रिटेन के एक निजी संग्रहकर्ता ने खरीदा है।

वोरसेस्टरशायर के मालवर्न के फिलीप सेरेल नीलामी घर में नीलामी के लिए रखे गए संग्रह की इन कुछ वस्तुओं की नीलामी को लेकर अनुमान था कि वे लगभग 400 पाउंड में बिकेंगी लेकिन ये 2,900 पाउंड में बिकी।

नीलामी घर ने बताया कि निक्करों पर लेस और रिबन लगी हुई है और इन पर ब्राउन के नाम के पहले अक्षरों के कसीदे किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने की अंगूठी में दुधिया पत्थर के इर्दगिर्द 6 मानिक जड़े हैं, वह 1,250 पाउंड में बिकी जबकि चांदी का लिपस्टिक केस जिस पर ‘ईबी’ लिखा है वह 360 पाउंड में बिका। ब्राउन और हिटलर की कुछ तस्वीरें 100 पाउंड में बिकी।

LIVE TV