सोमाली समुद्री डाकुओं के चंगुल से आजाद हुए चीनी नागरिक

गुआंग्झू। सोमाली समुद्री डाकुओं के चंगुल में सालों तक फंसे रहने और यातनाएं झेलने के बाद नौ चीनी बंधक मंगलवार सुबह सकुशल चीन लौट आए।

सोमाली समुद्री डाकुओं

दक्षिण चीन के गुआंग्झू शहर के बैयून अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद इन लोगों का विदेश मामलों के मंत्रालय के एक कार्यदल द्वारा स्वागत किया गया।

मछली पकड़ने की एक नौका के चालक दल के इन सदस्यों को साढ़े चार साल तक बंधक रहने के बाद शनिवार को बचाया गया। इनमें 10 चीनी नागरिकों सहित कुल 26 लोग थे।

इन 10 चीनी नागरिकों में नौ चीन के व एक ताइवान का है। इनमें से एक चीनी नागरिक को फिलहाल नैरोबी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कूटनीतिक कर्मियों ने कहा कि चालक दल के इन सभी सदस्यों को जल्द ही उनके परिवार से मिला दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मार्च 2012 में नहाम 3 जहाज का सोमाली के समुद्री डाकुओं द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसमें सवार 10 नागरिक चीन, दो ताइवान और 17 फिलीपींस, इंडोनेशिया, वियतनाम और कंबोडिया के थे।

इन 29 बंधकों में तीन की मौत हो गई थी, जिनमें एक चीन और एक ताइवान का नागरिक था।

LIVE TV