प्रधान की हुई घर वापसी, सपा का दामन छोड़ भाजपा में शामिल

सपा से किनारालखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रहे कलह के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान ने सपा से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, “मैं अपने घर लौटा हूं। भाजपा ने ही मुझे पहचान दी है। मैं और मेरे कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।”

यह भी पढ़ें :- लजीज भारतीय खाने ने जीता ब्रिटिश नागरिक का दिल, मिली अब तक की सबसे बड़ी टिप

प्रधान ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं, पूरे विश्व में हमारे देश की अलग पहचान बना दी है। उन्होंने बिना आराम किए हमेशा यही सोच रखी कि देश को उस ऊंचाई तक पहुंचा दूं कि विश्व हमारा लोहा माने।” उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश फिर से सोने की चिड़िया बनेगा।

LIVE TV