आप के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार का नाम हाल ही में एक सेक्स स्कैंडल में आया था। इसके तुरंत बाद केजरीवाल ने ट्वीट करके संदीप को मंत्री पद से हटाने की बात सार्वजनिक की थी। लेकिन कल तक जो मामला महज एक सेक्स स्कैंडल बताया जा रहा था, उसके बलात्कार में तब्दील होने की बात सामने आयी है। दरअसल जिस महिला के साथ इस पूरे स्कैंडल की बात थी, उसने पुलिस के सामने आकर मंत्री जी पर रेप का आरोप लगाया है।
संदीप कुमार की गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आज दिल्ली की कोर्ट में इन्हें पेश किया जाएगा। संदीप ने डीसीपी के दफ्तर में जाकर सरेंडर की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
महिला के बयान के आधार पर संदीप कुमार पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। संदीप कुमार पर कई धाराओं 376 और 328 और 67A IT के तहत मामला दर्ज हुआ है। महिला के साथ रेप का आरोप लगा इसलिए धारा 376 लगी। राशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया। इसलिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा लगी। छुपकर महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाया इसलिए आईटी एक्ट लगा।
सेक्स स्कैंडल से घिरे आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के साथ सीडी में दिखने वाली महिला सामने आई है। इस महिला ने सुल्तानपुरी थाने में संदीप कुमार के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वीडियो बन रहा है इस बात की जानकारी उसे नहीं थी।
महिला ने संदीप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘संदीप ने नौकरी का झांसा देने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मेरे साथ शोषण किया। महिला के मुताबिक ये घटना करीब एक साल पहले की है। महिला ने ये भी कहा है कि वह राशन कार्ड बनावाने के लिए उनके पास गई थी।