
नई दिल्ली। आजतक आपने सिर्फ फिल्मों में हीं ऐसा देखा होगा कि कोई आदमी कोठे पर गया और उसे वैश्या से प्यार हो गया। लेकिन ऐसा ही एक किस्सा दिल्ली से सामने आया है। यहां सदर बाजार में रहने वाले एक युवक को दो साल पहले जीबी रोड की एक लड़की से प्यार हुआ। धीरे-धीरे लड़की भी उससे प्यार करने लगी। इसी बीच दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि लड़की के लिए कोठे से निकलना आसान नहीं था, इसलिए इस काम के लिए उसने दिल्ली महिला आयोग से मदद ली।
यह भी पढ़े :-दुनिया की हर महिला अकेले में लड़कों से सुनना चाहती है ये 5 बातें
बता दें पेशे से ड्राइवर एक युवक पिछले दो साल से लड़की के संपर्क में था और दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन युवक चाहता था कि लड़की नई जिंदगी शुरू करने से पहले जीबी रोड से बाहर आ जाए।
वहीं लड़की के लिए कोठा छोड़ना आसान नहीं था। उसका वहां से बाहर आना-जाना भी बंद करवा दिया गया। इसके बाद युवक शक्ति वाहिनी एनजीओ के साथ दिल्ली महिला आयोग पंहुचा।
यह भी पढ़े :-वन नाइट स्टैंड कल्चर हुआ पुराना, अब इस नए बिंदास ट्रेंड को लड़के-लड़कियां कर रहे एंजॉय
कुछ समय बाद शक्तिवाहिनी के सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर जीबी रोड के कोठे नंबर 68 पर रेड की और इस लड़की को छुड़वा लिया।
लड़की ने बताया कि वो नेपाल से काम की तलाश में आई थी। लेकिन जीबी रोड पहुंच गई।
लड़की ने कहा उसकी लड़के के घरवालों से बातचीत होती है और उन्हें भी उनकी शादी से कोई आपत्ति नहीं है।