वेंटीलेटर पर कल्याण सिंह : दिल्ली से सीधे अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, पूर्व सीएम की हालत बिगड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल जानने के लिए पहुंचे। वह अपने दिल्ली दौरे से सीधे संजय गांधी पीजीआई पहुंचे हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई।

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। बीते दिनों रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे। वहीं संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान का कहना है कि कल्याण सिंह अभी वेंटीलेटर पर हैं। उनका ब्लड प्रेशर काफी लो है। उन्हें यूरीन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्हें डायलिसिस के लिए भेजा गया है। लगातार पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। देर शाम तक या कल सुबह तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

कंधार और हेरात में भारतीय दूतावास का ताला तोड़कर घुसे तालिबानी, दफ्तरों की ली तलाशी

LIVE TV