वाशिंगटन में बाढ़ का कहर , व्हाइट हाउस में भी भरा पानी , सारी सुविधाएं हुई ठप...
संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी वाशिंगटन में सोमवार को सुबह भारी बारिश हुई। बारिश ने इतना कहर बरपाया कि सड़कों और रेल मार्गों पर आवाजाही भी ठप हो गई।
बतादें की जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं राजधानी में बिजली भी गुल हो गई। बारिश के कारण व्हाइट हाउस के प्रेस एरिया का एक हिस्सा भी प्रभावित हुआ है।संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में सोमवार सुबह भारी बारिश हुई है। बारिश ने इतना कहर बरपाया कि सड़कों और रेल मार्गों पर आवाजाही भी ठप हो गई।
जहां जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं राजधानी में बिजली भी गुल हो गई। बारिश के कारण व्हाइट हाउस के प्रेस एरिया का एक हिस्सा भी प्रभावित हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश वाशिंगटन के अलावा वर्जीनिया और कोलंबिया में हुई है। जिससे एक घंटे में ही 3.3 इंच पानी बरसा। शहर की सड़कें नहर बन गई हैं और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। व्हाइट हाउस के बेसमेंट में भी पानी भर गया है। ये वो जगह है जहां पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था की जाती है। हालात इतने खराब हैं कि मौसम विभाग ने मेट्रो क्षेत्र में बाढ़ आपातकाल घोषित कर दिया है।
खबरों के मुताबिक खराब मौसम के चलते, यूएस नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने दक्षिण वाशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी है। ऐसा कितने दिनों तक रहेगा ये अभी साफ नहीं है। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल की अभी कोई खबर नहीं आई है।
लेकिन पानी भर जाने के कारण जॉर्ज वाशिंगटन पार्कवे के एक क्षेत्र और नॉर्थवेस्ट वाशिंगटन के कुछ क्षेत्रों को भी बंद कर दिया गया है। वहीं कोलंबिया क्षेत्र में भी सोमवार रात तक बारिश हुई है। आंधी तूफान के कारण यहां हवाई अड्डों पर परेशानी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज बारिश के साथ आंधी तूफान आने की संभावना बनी रहेगी।
देखा जाये तो अन्य हिस्सों में भी 3.3 इंच की बारिश ही पड़ी है। मौसम विभाग का कहना है कि वाशिंगटन में महीने भर तक होने वाली बारिश एक दिन में ही हो गई है। सुबह के समय लोगों को दफ्तर जाने की जल्दी होती है, ऐसे में लोगों का दफ्तर जाना भी नामुमकिन सा हो गया है। यहां की सड़कें नदियों में बदल गई हैं। लोगों के वाहन भी पानी में डूब गए हैं।
दरअसल आने वाले चार से पांच घंटों में स्थिति और भी खराब हो सकती है। पानी के चलते लोग मुसीबत में फंस गए हैं, जिसके कारण फायर डिपार्टमेंट को हजारों फोन आ चुके हैं।
वहीं सबसे पहले स्थिति ग्रेट फॉल्स में सोमवार सुबह करीब साढ़ें आठ बजे खराब होनी शुरू हुई। यहां महज आधे घंटे में ही चार फीट तक पानी भर गया। इसके कुछ मिनटों बाद उत्तर पश्चिमी वाशिंगटन और अर्लिंगटन तक बारिश पहुंच गई। कई स्थानों पर पानी का स्तर बढ़कर 11 से 12 फीट तक पहुंच चुका है।