रॉकी को जेल जाना ही होगा, सुप्रीम कोर्ट ने चलाया डंडा

रॉकी यादवबिहार। बिहार की एमएलसी मनोरमा के बेटे रॉकी यादव को जेल जाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने आज उसको मिली जमानत पर स्टे लगा दिया। रॉकी को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। रॉकी यादव जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की निष्काषित एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे हैं।

गौरतलब है कि रॉकी यादव ने 12वीं क्लास के लड़के आदित्य सचदेव को साइड ना देने पर गोली मार दी थी। तब बिहार विधान परिषद में जदयू सदस्य मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी कुमार यादव और उनके सहयोगी रात को एक कार से जा रहे थे। बोधगया से आदित्य कुमार सचदेव अपने चार साथियों के साथ कार से गया जिला मुख्यालय लौट रहा था।

आदित्य ने आगे बढ़ने के लिए यादव की गाड़ी ओवरटेक की थी। जिसके बाद यादव ने अपनी गाड़ी बढ़ा कर आदित्य को रोका और ‘सबक’ सिखाने के लिए उसे कथित तौर पर गोली मार दी थी।

LIVE TV