राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस नेता के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। बता दें इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व हमेशा गांधी-नेहरू परिवार के परिवार के सदस्यों या उनके करीबियों द्वारा ही किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस ने बहुत विचार-विमर्श के बाद गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से और राहुल गांधी को पिछले दो दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली से मैदान में उतारा। इस सीट पर उनकी दादी इंदिरा गांधी और उनके दादा फिरोज गांधी का भी कब्जा था। नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और बहनोई रॉबर्ट वाद्रा के साथ अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे हैं। उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी थे ।

नामांकन दाखिल करने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रायबरेली में राहुल के साथ रहे। सात चरण के आम चुनाव के पांचवें चरण में दोनों सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

LIVE TV