रामपुर में 3 बच्चों के साथ दर्दनाक वारदात, एक बच्चे की हालत बेहद नाजुक

Report- Faheem Khan/Rampur

यूपी के रामपुर ज़िले से दिल को देहला देने वाली  वादरत सामने आई है जहा थाना खजुरिया क्षेत्र से 3 बच्चो को बहला फुसला कर बच्चो का मौसा उन्हें ले गया और उनके साथ दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है. एक बच्चे  का तो गला रेता गया ओर चाकू से पेट पर वार किया गया है जबकि दोनों लड़कियों को भी अलग अलग थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।

बच्चों की हालत गंभीर

सीओ सिटी के मुताबिक थाना खजुरिया में अजय नामक  बच्चो का मौसा उन्हें मेला दिखाने के बहाने ले गया था पर वापस घर नही लोटा जिस पर  6 वर्ष की लड़की थाना शहज़ाद  नगर क्षेत्र से मिली है दूसरी लड़की 8 वर्ष टाण्डा क्षेत्र में मिली है।

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के आगे पस्त हुआ जनमानस, लगातार बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या

तीसरा लड़का 9 वर्ष खून में लथपथ गंभीर हालत में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मिला है जिसके शरीर पर कई घाव है। इन सभी का मेडिकल कराया जा राजा है और कार्यवाही की जा रही है।

अब सवाल यह है कि तीनो बच्चो के साथ क्या अनहोनी हुई है आखिर तीनो कैसे अलग अलग थाना क्षेत्र में मिले है, ऐसे प्रतीत होता है की बच्चो के साथ कोई बड़ी अनहोनी होने वाली था  बरहाल तीनो बच्चे  अस्पताल में है जहाँ जांच परिक्षण की कार्यवाही की जा रही है।

LIVE TV