पेरिस। यूरो कप 2016 के फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने जीत का ताज हासिल कर लिया है। पुर्तगाल ने फ्रांस को 1-0 से हराकर यूरोपियन फुटबाल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।
यूरो कप पर पुर्तगाल ने इस तरह किया कब्जा
2016 का यह यूरो कप का फाइनल मैच काफी कश्मकश से भरा हुआ था। क्योंकि यहां आखिरी समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। बाकी बचे हुए समय में पुर्तगाल ने फ्रांस पर गोल दागकर यह खिताब जीत लिया। पुर्तगाल ने पहली बार यूरोपियन चैंपियशिप जीती है। इस तरह पुर्तगाल ने पहली बार एक महत्वपूर्ण फुटबाल टाइटल जीता।
मैच के दौरान पुर्तगाल टीम के कप्तान और शानदार खिलाड़ी रोनाल्डो क्रिस्टियानो चोट लगने के कारण फर्स्ट हाफ में मैच से बाहर हो गए। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से ले जाया गया तब उनकी आंखें आंसुओं से भरी हुई थींं। मैच के बाद वह फिर रो पड़े लेकिन यह आंसू खुशी के थे।
दूसरे हाफ में भी निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हो सका। फैसला न होने पर अतिरिक्त समय दिया गया। मैच के 109 वें मिनट में पुर्तगाल के एदर ने शानदार गोल करके जीत अपने हिस्से में कर ली।
पुर्तगाल ने लगभग पूरा मैच अपने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेला जो फ्रांस के मिडफील्डर दिमित्री पेयेट से टकराने के बाद मैच से बाहर हो गए थे। मेजबान फ्रांस ने मैच पर दबदबा बनाये रखा था लेकिन वे पुर्तगाली डिफेंस को नहीं भेद सके। मैन ऑफ द मैच पेपे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और गोलकीपर रूइ पैट्रिशियो ने कई गोल बचाये।