
नई दिल्ली| मोदी के नोट बैन से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है| नासिक के करंसी नोट प्रेस ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 500 के 50 लाख नए नोट सौंप दिए हैं| बुधवार तक इतने ही और नए नोट दिए जाएंगे| एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है|
मोदी के नोट बैन से राहत
नासिक स्थित प्रेस में करंसी नोट छापने का काम होता है| इस प्रेस में 20, 50 और 100 रुपये के नोट भी छापे जाते हैं| मंगलवार को केंद्र सरकार के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट अमान्य करने के बाद इस प्रेस ने 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारि किए हैं|
अभी तक 500 रुपये का नोट बाजार में नहीं आया था लेकिन अब जल्द ही इसके आने की उम्मीद है| उधर आरबीआई के मैसूर और पश्चिम बंगाल के प्रिंटिंग प्रेसों में भी पूरे जोर शोर से नोट छपाई चल रही है|
आरबीआई ने इन प्रिंटिंग प्रेसों को चालू वित्तीय वर्ष के आखिर तक 500 रुपये के 400 मिलियन यानी 40 करोड़ नोट छापने का लक्ष्य दिया गया है| इन नोटों की प्रिंटिंग चल रही है|
इन नोटों के बाजार में आ जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी| नोट बंदी के चलते पूरे देश के बैंकों में पुराने के बदले नए नोट बदलने का काम जारी है|