कभी छात्रों के दम पर मिली थी सत्ता, अब बताया अय्याश

मुलायम सिंहलखनऊ| सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कई बार अपने विचित्र बयानो से विवाद खड़ा किया है| इस कड़ी में अब एक बयान और जुड़ गया है| मुलायम सिंह ने आज के विद्यार्थियों को अय्याश और मौजूदा दौर को अय्याशी का ज़माना बताया है|

उत्तर प्रदेश की सरकार ने सोमवार को पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पेड़ लगाने का एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया| राजधानी के कुकरैल में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम की मौजूदगी में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई| इस कार्यक्रम में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव बतौर विशिष्ट अतिथि आये हुए थे|

मुलायम सिंह के बिगड़े बोल

मुलायम सिंह ने कहा, ‘अपने विद्यार्थी जीवन हमने बहुत से पेड़ लगाए हैं। हमारे गांवों में भी बहुत पेड़ थे। जहां-जहां रास्ता है, वहां-वहां हमने पेड़ लगवाए हैं। लेकिन अब अय्याशी का जमाना है’|

पेड़ लगाने की सलाह भी दी

सपा सुप्रीमो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं करती है। उन्‍होंने लोगों से नीम, पीपल और काकड़ के पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा ऑक्सीजन यही पेड़ देते हैं।

मुलायम के लिए बुद्धि-शुद्धि हवन

इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोलते हुए लखनऊ के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अन्याय दिवस मनाया था। अधिकारी ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि हवन भी किया था|

रविवार को ठाकुर ने अपने घर पर बुद्धि-शुद्धि हवन किया। उन्होने कहा कि सत्ता में बैठे कुछ लोग अत्याचार कर रहे है और साथ ही सत्ता का दुरुपयोग कर रहे है। ठाकुर ने कहा कि उन्होने सपा के मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ही 10 जुलाई 2015 को मुलायम ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी।

 

LIVE TV