आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का पीजीआई में निधन

मुन्ना सिंह चौहानलखनऊ। राष्‍ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का आज सुबह पीजीआई में निधन हो गया। संजय गांधी आर्युवि‍ज्ञान संस्‍थान में उनका डेंगू का इलाज चल रहा था। 61 साल के मुन्ना सिंह चौहान का जन्म 5 सितम्बर 1955 को फैजाबाद में हुआ था।

मुन्ना सिंह चौहान की 27 जुलाई से खराब थी सेहत

उन्हें शनिवार को राजधानी के एक निजी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में वह वेन्टीलेटर यूनिट में भर्ती थे, जहां उनकी सेहत और खराब होती गयी।

फैजाबाद के सोहावल के रहने वाले आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान को बीती 27 जुलाई से लगातार बुखार आ रहा था, तब वह चित्रकूट में थे। मुन्‍न सिंह चौहान 2012 से लोक दल के साथ जुड़े हुए थे। वहीं 2005-06 में मुलायम सरकार में सिचाई मंत्री रहे चुके हैं।

उनकी मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्‍य सहयोगियों के बीच शोक की लहर है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर ने उनके  निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हमने एक जुझारू नेता खो दिया है।

LIVE TV