
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेदिनीपुर जिले में तीन दिनों से दौरे पर हैं। इस बीच वह लोगों से उनके मन की बात भी कर रही हैं। लोगों के साथ जनसंपर्क साधने की कोशिश कर रही हैं।
यहां सीएम का एक अलग ही रूप देखने को मिला। अपने काफिले के साथ वह सड़क के किनारे स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचीं। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए चाय बनाई और उसे परोसा भी। चाय बनाने के बाद ममता ने लोगों के साथ मिलकर चाय का आनंद लिया।
ममता बनर्जी ने इससे जुड़ा एक वीडियो टि्वटर पर साझा किया। वीडियो में दिख रहा है कि वह स्थानीय लोगों से घिरी हुई हैं। इस वीडियो में उन्हें चाय बनाते और परोसते भी देखा जा सकता है।
जानिए 100 ग्राम पनीर में प्रोटीन की मात्रा और इससे होने वाले लाभ
मुख्यमंत्री ने वीडियो के साथ लिखा, कभी कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। कुछ अच्छी चाय बनाना और परोसना भी इनमें से एक है। साथ ही यह भी लिखा कि कुछ समय दीघा के दत्तापुर गांव के लोगों के साथ बातचीत करते हुए।