
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर के मुताबिक, पटवा की बुधवार सुबह हृदयाघात के चलते तबीयत बिगड़ी और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया लाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
पटवा का जन्म 11 नवंबर, 1924 को हुआ था। वह राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे।
पटवा का राजनीति सफर
- 20 जनवरी, 1980 से 17 फरवरी, 1980 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री।
- साल 1990 के विधानसभा चुनाव में सदस्य निर्वाचित एवं 5 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक मुख्यमंत्री रहे।
- साल 1993 में पुन: विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।
- साल 1980 में सीहोर से विधानसभा सदस्य निर्वाचित होकर भाजपा के नेता एवं सदन में विरोधी दल के नेता।
- साल 1985 में पुन: विधानसभा सदस्य चुने गए तथा लोक लेखा समिति के सभापति एवं सामान्य प्रयोजन समिति के सदस्य रहे।
- साल 1986 से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे।
- साल 1941 से इन्दौर राज्य प्रजा मण्डल एवं 1942 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बद्ध।
- साल 1947 से 1951 तक संघ प्रचारक एवं 1948 से संघ आंदोलन में सात माह जेल में रहे।
- साल 1951 से जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे।
- साल 1957 से 1967 तक विधानसभा सदस्य एवं विरोधी दल के मुख्य सचेतक रहे।
- साल 1967 से 1974 तक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष।
- साल 1975 में म.प्र. जनसंघ के महामंत्री।
- साल 27 जून, 1975 से 28 जनवरी, 1977 तक आपातकाल में मीसा में निरूद्ध।
- साल 1997 में छिंदवाड़ा से लोकसभा उपचुनाव में विजयी रहे थे।