
रिपोर्ट- विशाल सिंह
गोंडा। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना आज गोण्डा पहुँचे। मंत्री सुरेश खन्ना शहर के विकास कार्यो और स्वच्छ भारत अभियान का जायजा लेने यहाँ आये थे। अपने संबोधन में शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
विपक्ष के नेताओं पर की अशोभनीय टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि देश का कोई नेता मोदी के घुटनों तक नहीं है, कोई घुटनों के बराबर नहीं। ये बात मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा।
मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा – बसपा गठबंधन पर भी तंज कसा और कहा यह सत्ता और स्वार्थ का गठबंधन है। जिस दिन गठबंधन के नेता का चुनाव होगा गठबंधन में दरार आ जायेगी। ये निजी महत्वाकांक्षा का गठबंधन है।
सपा – बसपा गठबंधन पर राहुल गांधी द्वारा दिये गए बयान कि यूपी में कांग्रेस सबको चौंका देगी के प्रश्न पर जवाब देते हुए मंत्री ने भाजपा के यहां तक पँहुचने का श्रेय राहुल गांधी को दिया। कहा उनकी हरकतों का परिणाम है कि आज हम यहां है, राहुल की हरकतों को कहा उनकी हरकतें ज्यादातर नार्मल नही होती है।
छात्रावास में रहने वाली नाबालिग बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, मंत्री ने दिए ये आदेश
पार्लियामेंट में मोदी जी से गले मिलने के बाद भी सबको राहुल गांधी ने सबको चौंकाया था। मंत्री सुरेश खन्ना स्वच्छ भारत अभियान का निरीक्षण करने व शहरी विकास कार्यो का जायजा लेने गोण्डा पहुँचे थे।