मोदी के सामने चीन ने रगड़ी नाक, दुश्मन से दोस्ती न करने की मांग

भारत का जापान बीजिंग| भारत का जापान से परमाणु करार हो जाना चीन को नागवार गुजरा है| चीन के सरकारी मीडिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत को जापान के हाथों का मोहरा नहीं बनाने की अपील की है| शुक्रवार को भारत और जापान ने सिविल न्यूक्लियर डील पर साइन किए थे|

चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, जापान अपने हितों के लिए चीन-इंडिया विवादों को हवा दे रहा है| इसलिए बीजिंग को रोकने के लिए भारत को जापान के हाथों की कठपुतली नहीं बनना चाहिए|

भारत का जापान से परमाणु करार बना चीन का सरदर्द

चीनी मीडिया ने कहा कि जापान साउथ चाइना सी मुद्दे पर दखलंदाजी के लिए भारत की मदद चाहता है। उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी किसी के बहकावे में नहीं आएंगे|

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जापान की प्लानिंग भारत और चीन में मनमुटाव कराने की है इसलिए बेहतर यही होगा कि भारत, जापान से दूर रहे| जापान के साथ उसका भाईचारे का रिश्ता नहीं बन पाएगा|

LIVE TV