बड़ी खबर: CMS स्कूल के संस्थापक जगदीश गाँधी का निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

लखनऊ के सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ जगदीश गाँधी पिछले कई दिनों से लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जाने माने प्राइवेट स्कूल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से तबीयत खराब होने की वजह से वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। ख़बरों के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट रेस्पिरेटरी सिस्टम में दिक्कत के चलते उन्हें मेंदाता के क्रिटिकल केयर विभाग में एडमिट किया था। 88 वर्ष की उम्र में जगदीश गांधी ने अंतिम सांस ली।

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) डॉ जगदीश गांधी और डॉ भारती गांधी ने महज़ 300 रुपये लेकर, 5 बच्चों के साथ 1959 में स्थापित किया था। जो आगे चल कर विश्व के सबसे बड़े शिक्षा संस्थानों में शामिल हुआ।

LIVE TV