बिहार के डॉक्टर ने पथरी की जगह निकाल दी किडनी

बिहार के डॉक्टरपटना| कैनाल रोड के एक निजी अस्पताल के सर्जन पर किडनी निकालने का आरोप लगा है। मोहम्मद रफीक नाम के एक मरीज़ का आरोप है कि पथरी के ऑपरेशन का झांसा देकर डॉक्टर ने उसकी किडनी निकाल ली| बिहार के डॉक्टर द्वारा की गयी इस लापरवाही की पुष्टि भी हो गयी है|

इसका खुलासा तब हुआ, जब तबीयत बिगड़ने पर मरीज दूसरे अस्पताल में जांच कराने पहुंचा| इसके बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी| मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है|

बिहार के डॉक्टर की कारस्तानी

कटिहार जिले के बरारी थाने के कनौटिया गांव के मोहम्मद रफीक को कुछ वर्षों से पथरी की परेशानी थी| अच्छे इलाज के लिए वह पटना के केबी सर्जिकल नर्सिंग होम आया था| अस्पताल के डॉक्टर प्रमोद कुमार झा ने उसे भर्ती कर 22 मई को पथरी का ऑपरेशन कर दिया|

लेकिन उसके पेट का दर्द बंद नही हुआ| गंभीर हालत में उसे एक दुसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| यहाँ के डॉक्टरों ने रफीक की एक किडनी निकाले जाने की पुष्टि की|

मामले में आरोपी डॉक्टर प्रमोद कुमार झा ने बताया, ‘मरीज की किडनी खराब हो गयी थी| ऐसे में उसे निकालना ही एक मात्र उपचार था| जब तक इसकी जानकारी मरीज के परिजनो को दी जाती, वे उसे अस्पताल से उठा ले गये’|

इस मामले में रफीक के परिजनों ने कृष्णापुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है| फिलहाल पटना के पारस अस्पताल में रफीक का इलाज चल रहा है|

रफीक के परिजनो का आरोप है कि डॉक्टर ने कभी भी किडनी निकालने की बात नहीं कही| उन्होने यह भी नहीं बताया कि मरीज को किडनी सम्बन्धी परेशानी है| ऐसे में किडनी क्यों निकाली गयी|

 

LIVE TV