बलूचिस्तान की आजादी के लिए भारत कर सकता है पाकिस्तान पर हमला!
इन दिनों बलूचिस्तान की आजादी का मुद्दा देश-दुनिया की सुर्खियों में हैं। 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र होने के बाद मामला गर्माया हुआ है। मोदी सरकार ने बलूचिस्तान को मदद का भरोसा दिया है।
बलूचिस्तान की आजादी का मुद्दा
इससे नाराज पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के लोगों पर जुल्म बढ़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान के पानी में पाकिस्तान की आर्मी जहर घोल रही है। लेकिन अब मोदी सरकार को एक ऐसी ताकत मिली है, जिसके दम पर वह पाकिस्तान पर हमला भी कर दे तो कोई मुश्किल नहीं आएगी।
www.livetoday.online के ऑनलाइन सर्वे यह खुलासा हुआ है। सर्वे में सवाल पूछा गया था कि क्या भारत सरकार को पाकिस्तान से अलग होने पर अड़े बलूचिस्तान की मदद करनी चाहिए? इस पर लोगों का जवाब खुशी से भरने वाला है।
देश की 100 फीसदी जनता ने कहा है कि मोदी सरकार पाकिस्तान से अलग होने पर अड़े बलूचिस्तान की मदद करें। इस कदम पर जनता का भरोसा सरकार के साथ रहेगा। इससे पहले हुए एक सर्वे में भी जनता ने बलूच मुद्दे सरकार को पाकिस्तान के अंदरुनी मामले में दखल देने की गुजारिश की थी।