
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सड़क दुर्घटना के दौरान बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर के तीन बजे ये चारों लोग एक ही बाइक से अपने मामा के घर जा रहे थे।
बरेली में हादसा
हादसा शहर के भमोरा कस्बे में हुआ। यहां बाइक के अनियत्रिंत होकर फिसल जाने से हादसा हुआ। हादसे में बाइक चला रहा गुड्डु बरी तरीके से घायल हुआ। वहीं अन्य तीन को भी काफी चोट आई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गुड्डु की हालत गंभीर बताई जा रही है।