पहले बड़े प्यार से दिया बुलावा फिर इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ हुआ छलावा
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान और शमिता शेट्टी सुर्खियों में हैं। दोनों एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने साथ हुई बदसलूकी का खुलासा किया है। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर दोनों एक्ट्रेस बीते दिनों एक फैशन शो में नजर आईं।
एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि शो के आयोजक ने उनके साथ बदसलूकी की है। आयोजक पर दोनों एक्ट्रेस के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें परेशान करने का अरोप लगाया गया है।
जन्नत फेम सोनल के करीबी ने बताया के आयोजक ने खुद सोनल को फैशन शो पर बुलाया था। एक्ट्रेस को फैशन शो में बतौर शो स्टॉपर आमंत्रित किया गया था। उनके करीबी ने कहा, आगे से किसी भी इवेंट पर सोच समझ कर जाएंगी।
आयोजक ने सोनल और उनकी टीम को ठीक से ठहराने का भरोसा दिया था। उनसे कहा गया कि एक्ट्रेस आ जाएं उनके रहने के सारे इंतजाम हो चुके हैं। लेकिन जब एक्ट्रेस पहुंची तो कोई भी इंतजाम नहीं हुआ था। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस शमिता से आयोजक पर बदतमीजी से बात करने का आरोप है। आयोजक ने एक्ट्रेस और उनकी टीम के खाने के बिल को लेकर बहस की।
बता दें, जब भी कोई ऐसा इवेंट होता है तो वहां की सारी जिम्मेदारी आयोजक की होती है। स्टार्स के रहने और खाने का सारा जिम्मा आयोजक पर होता है। इस मुताबिक जिस प्रकार का व्यवहार एक्ट्रेसेस के साथ हुआ वह जायज नहीं था।
किन्हीं वजह से आयोजक की पहचान गुप्त रखी गई है। दोनों एक्ट्रेस के करीबियों ने आयोजक का नाम बताने से इनकार किया है।