फैंस का इंतज़ार हुआ ख़त्म, #ThedishulWedding हुई संपन्न, फोटोज़ हुई Viral
सिंगर राहुल वैद्य और अभिनेत्री दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए हैं और शादी से उनकी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। राहुल अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए नाचते गाते पहुंचे थे। बारातियों के साथ राहुल वीडियो में जमकर नाचते हुए नजर आए। राहुल ने लाइट कलर की शेरवानी में डैशिंग लग रहे थे जबकि दिशा ने अपने ब्राइडल लुक के लिए चमकीले लाल रंग को चुना।
इससे पहले उन्होंने अपनी शादी का इनवाइट शेयर किया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कार्ड में लिखा है: “हमारे परिवारों के आशीर्वाद के साथ, हम इस विशेष क्षण को आप सभी के साथ साझा करते हुए प्रसन्न हैं। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी शादी 16 जुलाई, 2021 को होने वाली है। हम प्यार और एकजुटता के इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आपके प्यार और आशीर्वाद की तलाश करें। प्यार। दिशा और राहुल। #ThedishulWedding।”
पहले तो इस जोड़े ने अपने खास दिन पर अंगूठी पहनाई और एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। राहुल और दिशा ने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला किया।
![Rahul Vaidya-Disha Parmar wedding pics: Couple exchanges rings, gets showered with roses. Watch - Hindustan Times](https://images.hindustantimes.com/img/2021/07/16/1600x900/rahul_vaidya_wedding_1626423672447_1626423679836.jpg)
उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुईं।
![thedishulwedding Inside pics and videos from Rahul Vaidya and Disha Parmar Mehndi and Haldi Ceremony - Telly Updates](https://www.tellyupdates.com/wp-content/uploads/2021/07/Rahul-and-Disha-Wedding.jpg)
![rahul vaidya and disha parmar marriage Today। राहुल वैद्य दिशा परमार: Rahul Vaidya And Disha Parmar haldi mehndi, Rahul Vaidya Disha Parmar wedding inside photos, राहुल वैद्य दिशा परमार की शादी आज,](https://i.timesnowhindi.com/stories/rahul_disha_wedding.jpg?tr=w-1200,h-900)
बता दे राहुल ने दिशा के लिए अपने प्यार का इजहार ‘बिग बॉस 14’ के घर में किया था। तभी से दोनों डेट कर रहे हैं। फैंस को इस दिन का बहुत इंतज़ार था।
![Bigg Boss 14: Disha Parmar finally answers Rahul Vaidya on marriage proposal, reunites on Valentine's Day | Tv News – India TV](https://resize.indiatvnews.com/en/resize/newbucket/1200_-/2021/02/rahul-disha-1613200599.jpg)