पाकिस्तान में पांच घंटे में दूसरा आतंकी हमला, 11 बेगुनाह मारे गए
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आज एक के बाद एक आतंकी हमले हो रहे हैं। पहला हमला पेशावर में हुआ। यहां सुबह तकरीबन छह बजे चार आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान तीन बेगुनाह लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान : पेशावर में गोलीबारी, 3 की मौत
घटना की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी आत्मघाती हमलावर थे।
‘डॉन ऑनलाइन’ ने मुताबिक, क्रिश्चियन कॉलोनी के पास तड़के छह बजे बंदूकधारियों और कानून प्रवर्तन सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई थी। यह कॉलोनी पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास है।
पाकिस्तान में डबल ब्लास्ट
वहीं, दिन में 11 बजे खैबरपख्तूनवा के मर्दन शहर में डबल ब्लास्ट की खबर है। इस हमले में आठ लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।